पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबे 5 लोग; 4 शव बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

पलामू के चैनपुर प्रखंड के बोकीया इलाके में करमा पूजा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से पांच लोगों की मौत की घटना सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व तलाश अभियान शुरू किया।

मृतकों की पहचान नीतीश कुमार सिंह (18), अमित कुमार ठाकुर (22), राजा सिंह (12), विशाल पासवान (16) और हेमंत कुमार सिंह (8) के रूप में बताई गई है।

4 शव बरामद, एक की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि करमा पूजा विसर्जन के दौरान सभी लोग तालाब के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पांच लोग पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अभी जारी है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

हादसे के बाद बोकीया इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें