कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत : बजरंगी प्रसाद यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 60 छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र




तीनपहाड़। विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी, तीनपहाड़ का 16वां दीक्षांत समारोह रविवार को आरपी विद्या विहार स्कूल में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव शामिल हुए। एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार एवं प्राचार्य उत्तम कुमार ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने एडीसीए प्लस कोर्स पूरा करने वाले कुल 60 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। आज लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर और तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के बढ़ते दौर में कंप्यूटर का ज्ञान युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी द्वारा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।



वहीं विजार्ड टेक कंप्यूटर एकेडमी के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह अंत नहीं, बल्कि नए पड़ाव की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक की जानकारी देकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए।
समारोह में कृष्ण कुमार शर्मा, अफजल अंसारी, सिद्धार्थ यादव बल्ला, मो. आमिर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#तीनपहाड़ #साहिबगंज #कंप्यूटरशिक्षा #विजार्डटेककंप्यूटरएकेडमी #दीक्षांतसमारोह #ADCAPlus #छात्रछात्राएं #तकनीकीशिक्षा #झारखंड

Leave a Comment

और पढ़ें