महागामा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने वाला मुख्य आरोपी व दो अन्य गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



स्थान:-महागामा
संवाददाता -शिवम् गोस्वामी

महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के मामले में महागामा पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में प्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार तुरी एवं प्रीतम कुमार तथा अप्राथमिकी अभियुक्त इन्द्रदेव रविदास शामिल हैं। पुलिस ने पवन कुमार तुरी की निशानदेही पर अर्द्धनिर्मित हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार (जिसका निबंधन संख्या जेएच 17एसी 3032)को भी जब्त किया है।बीते दिन 16 सितंबर को गघाट बलिया में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनरी,उपकरण,कच्चा माल, अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी रायफल एवं जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किए थे।मामले में दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
कांड संख्या 166/2026, दिनांक 16.09.2026,धारा 25(1-एए)/25(1-बी)(ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले के शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर एसडीपीओ महागामा वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया था।तकनीकी एवं मानवीय सूचनाइ के आधार पर लगातार छापेमारी और अनुसंधान के बाद 19 सितंबर को मुख्य आरोपी व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार,पवन कुमार तुरी की तलाशी के दौरान‘अग्रेजी में प्रेस’अंकित बोर्ड तथा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक पदों का उल्लेख करने वाले पहचान-पत्र/प्लेट भी बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक, इन पर उसे आरटीआई एक्टिविस्ट,सोशल वर्कर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी के रूप में दर्शाया गया है।पुलिस ने बताया कि वह ईसीएल से जुड़े विभिन्न मामलों में आरटीआई के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त करने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाला व्यक्ति रहा है।गिरफ्तार आरोपितों में पवन कुमार तुरी उम्र 29 वर्ष पिता हराधन मिर्धा,घाट बलिया,दूसरा प्रीतम कुमार उम्र 28 वर्ष,पिता स्व. किशोरी राउत,घाट निस्तारा, थाना पथरगामा तथा तीसरा इन्द्रदेव रविदास,उम्र 46 वर्ष, पिता विजय रविदास,माल रामपुर,थाना पथरगामा शामिल हैं।कार्रवाई में एसडीपीओ वरुण रजक,महागामा प्रभाग पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद, हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार, सअनि खालिद अहमद खां समेत पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें