गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रंका-चिनियां मुख्य सड़क पर माझीगांवा गांव के मेन रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान रंका खुर्द के देशहवा टोला निवासी महेंद्र चंद्रवंशी, पिता बालगोबिंद राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र चंद्रवंशी माझीगांवा गांव से पैदल अपने घर रंका खुर्द के देशहवा टोला लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक चालक से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महेंद्र चंद्रवंशी पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें