बाबूपुर में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, शराब के साथ एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



तीनपहाड़। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनपहाड़ थाना पुलिस ने बाबूपुर गांव में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को तीनपहाड़ थाना में  राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने मामले की जानकारी दी।



पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बाबूपुर गांव में मेघनाथ नोनिया, पिता स्व. रामहरत नोनिया, निवासी बाबूपुर, थाना तीनपहाड़ द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने Royal Stag Whisky 180 एमएल की 7 बोतल, Godfather Beer 500 एमएल की 34 बोतल, Kingfisher Beer 500 एमएल की 21 बोतल तथा Carlsberg Elephant Beer 500 एमएल की 7 बोतल बरामद की।



पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद मेघनाथ नोनिया को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस के स्वयंलिखित बयान के आधार पर तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 45/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 274, 275, 292, 3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है । थाना प्रभारी गौरव भगत ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें