SBI कर्मचारियों की हड़ताल से 4 दिन ठप रहेंगे बैंकिंग कामकाज, ग्राहकों को होगी परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस सेंट्रल डेस्क

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं चार दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। जानकारी के अनुसार, SBI कर्मचारी 25 और 26 मई को हड़ताल पर रहेंगे, जबकि 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण लगातार चार दिन तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन द्वारा किया गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में स्टाफ की कमी को दूर करना, नई भर्तियां करना और पेंशन से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल है।

इस दौरान बैंक शाखाओं में चेक क्लियरेंस, नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, ग्राहकों को राहत देते हुए बैंक की ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की संभावना बनी हुई है, लेकिन फिलहाल हड़ताल के फैसले से देशभर में करोड़ों ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

और पढ़ें