संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
आम आदमी पार्टी (AAP) में हाल ही में सांसदों की टूट की खबरों के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केजरीवाल अपनी पार्टी की मजबूती का दावा करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में केजरीवाल कहते दिख रहे हैं कि “दूसरी पार्टियों के नेता आसानी से टूट जाते हैं, लेकिन हमारी पार्टी के लोग अलग मिट्टी के बने हैं। हमारे लोग न पैसे से बिकते हैं और न ही किसी एजेंसी के दबाव में झुकते हैं। हमारे लोगों को कोई तोड़ नहीं सकता।”
हालांकि, मौजूदा हालात में AAP के कई सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबरों के बाद यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को वर्तमान घटनाओं से जोड़कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा— “वक्त बदल गया, हालात बदल गए, जज्बात बदल गए।” इस तरह के कई कमेंट्स के साथ यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे पुराने बयान अक्सर बदलते राजनीतिक हालात में नई बहस को जन्म देते हैं।








