रसोई गैस सप्लाई को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, LPG खरीद रणनीति में बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार से एलपीजी की स्पॉट खरीद को भी तेज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) अमेरिका समेत कई देशों से अतिरिक्त LPG कार्गो की बुकिंग कर रही हैं। हाल के हफ्तों में कई नए कार्गो बुक किए गए हैं, जो जून और जुलाई तक भारत पहुंचने की संभावना है।

सरकार का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर भी ध्यान दे रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस रणनीति से देश में LPG की उपलब्धता बनी रहेगी और आम उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह की कमी का असर नहीं पड़ेगा।

और पढ़ें