राजमहल लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तृत जानकारी

साहिबगंज/राजमहल।  थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 को एनएच-33 के पास हुई लूट की घटना के बाद विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एसडीपीओ ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु मंडल (32 वर्ष), भागवत कुमार मंडल (25 वर्ष) एवं सिकेश कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सभी राजमहल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी को भी बरामद किया है। इस मामले में राजमहल थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी:

  1. राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी,राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज ,तीनपहाड़ थाना प्रभारी  मृत्युंजय पांडेय ,तालझारी थाना प्रभारी, नितिश पांडेय  एवं पुलिस बल मौजूद थे।

एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस की तत्परता और टीमवर्क से यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें