साहिबगंज | साहिबगंज पुलिस ने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में हुए चोरी के दो बड़े मामलों का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, चोरी में प्रयुक्त औजार, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। यह कार्रवाई 9 मार्च 2026 की रात हुई चोरी की घटना के बाद की गई, जब Delivery Ltd कंपनी के कार्यालय और बजाज बाइक शोरूम को निशाना बनाया गया था। इस संबंध में तीनपहाड़ थाना में कांड संख्या 13/26 एवं 14/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 334(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
रहिमुल शेख (जोंका, तीनपहाड़)
चुन्नु शेख (जोंका, तीनपहाड़)
सद्दाम शेख (बेगमपुरा, राजमहल)
तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया:
₹13,500 नकद (रहिमुल शेख के पास से)
₹73,000 नकद (सद्दाम शेख के पास से)
घटना के समय पहने गए कपड़े
चोरी में प्रयुक्त औजार (सलाई रिंच, पेचकस, हेक्सा ब्लेड, लोहे का सब्बल)
दो मोबाइल फोन (मोटोरोला एवं रियलमी कंपनी) अन्य कांडों में भी संलिप्तता
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तीनपहाड़ के अलावा राजमहल और बरहरवा थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही, जिनमें:
पु.नि. राजीव रंजन (राजमहल प्रभाग)
पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार पांडेय (थाना प्रभारी, तीनपहाड़)
पु.अ.नि. नितेश कुमार पांडेय (थाना प्रभारी, तालझारी)
पु.अ.नि. हसनैन अंसारी (थाना प्रभारी, राजमहल)
पु.अ.नि. नारद गहलौत
स.अ.नि. ललन रजवार
तीनपहाड़ थाना के सशस्त्र बल
पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना है।








