मेहरमा प्रखंड को विकास की सौगात, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


मेहरमा। प्रखंड कार्यालय परिसर में विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई है। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को चहारदीवारी, पीसीसी सड़क एवं पार्क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रखंड कार्यालय परिसर में जनसुविधाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पीसीसी सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, वहीं पार्क बनने से लोगों को स्वच्छ एवं शांत वातावरण मिलेगा। साथ ही चहारदीवारी के निर्माण से परिसर की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित होगी।


मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी खगेन महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, मुखिया काजल कुमारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र कुमार सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, कांग्रेस नेता मो. राशिद राजा (उर्फ डब्लू), परवेज अख्तर, युवा कांग्रेस नेता निर्मल चौधरी, अंकेश तिवारी, कुंदन पासवान, सौरभ चौबे सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें