संथाल हूल एक्सप्रेस #CrimeUpdate
तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के सरयपुरा गांव में गो-तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात ग्रामीणों की सजगता से बिना नंबर का बड़ा पिकअप ट्रक पकड़ा गया, जिसमें तीन सांड और दो गाय बेहोशी की हालत में पाए गए।
जानकारी के अनुसार, तस्करों ने मवेशियों को ओवरडोज इंजेक्शन देकर बेहोश कर ट्रक में भर रखा था और रात के अंधेरे में तस्करी की जा रही थी। ट्रक अचानक गांव में कीचड़ में फंस गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने संदेह होने पर गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी के भीतर बेहोश पड़े मवेशियों को देखकर ग्रामीणों ने हो-हल्ला मचाया, तभी मौका पाकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से इसी रूट से गो-तस्करी होने की सूचना मिल रही थी और शुक्रवार की रात फिर उसी गिरोह की गाड़ी गुजर रही थी।

सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन तथा मवेशियों को जप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित तस्करी रूट, इंजेक्शन के उपयोग और फरार तस्करों की पहचान में जुटी है।
फिलहाल मामला गंभीर होने के कारण पुलिस इसे संगठित तस्करी का हिस्सा मानते हुए जांच को तेज कर चुकी है।
संवाददाता – journalist JICHU SEN
जितेन्द्र सेन
#तीनपहाड़ #गो_तस्करी #CrimeNews #Sahibganj #SanthalHulExpress








