मंडरो – मिर्जाचौकी रक्सीस्थान मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि मिर्जाचौकी से रक्सीस्थान तक जाने वाली यह मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। 1 से 2 किलोमीटर रास्ते में पूरी तरह से जल जमाव हो गया है जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। खासकर बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शनिवार एवं मंगलवार को हजारों श्रद्धालु माता रक्सी स्थान पूजा करने इसी सड़क से जाते हैं। जो कई बार दुर्घटना के शिकार भी होते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, बीतेमा 7 तारीख को साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने इस रोड का निरीक्षण भी किया था।लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल बड़तल्ला पंचायत के मुखिया संजय टुडू के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 मार्च तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के तहत सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की मरम्मत अत्यंत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर लोगों को राहत देने की मांग की है।








