तिलका मांझी की 275वीं जयंती पर नई पार्टी का हुआ जन्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरण्यांचल जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष बने जीवन कुमार राय

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

जामताड़ा : 275वीं जयंती में याद किए गए प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी उर्फ जबरा पहाड़िया, इस अवसर पर एक इसी पार्टी संगठन का नामकरण किया गया, जिसके अध्यक्ष एवं सचिव मनोनीत का कर चयन किया गया। जिसके अध्यक्ष बने जीवन कुमार राय, महासचिव अधिवक्ता रामफल लायक इसकी जानकारी मनोनीत अध्यक्ष जीवन कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। अरण्यांचल जनाधिकार पार्टी के बैनर तले शहर के गांधी मैदान के चबुतरा में सामाजिक कार्यकताओं की एक बैठक मंगलवार को अधिवक्ता रामफल लायक अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपस्थित कार्यकताओं ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी उर्फ जबरा पहाड़िया को 275वीं जयन्ती के अवसर दुमका नगरपालिका चौक पर स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक पार्टी का गठन किया। जिसका
नाम अरण्यांचल जनाधिकार पार्टी रखा गया है। सर्व सम्मति से चुनाव चिन्ह ढाल तलवार चुना गया। आज कि बैठक में जीवन कु राय महेन्द्र माँझी, उदेश्वर प्रसाद सिंह, ममता देवी, दुर्गा चंद्र राय, दिव्यांशु कुमार, शंभू राय, कृत्यानंद राय, रामेश्वर राय, दुबराज राय, जियाधर सिंह, परमेश्वर दयाल राय सहित दर्जनों कार्यकताओं ने भाग लिया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें