साहिबगंज और तीनपहाड़ स्टेशन पर UTS ऑन मोबाइल ऐप से टिकटिंग को लेकर जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस

साहिबगंज/तीनपहाड़।


डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से साहिबगंज तथा तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को UTS on Mobile App के इस्तेमाल को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट निकालने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई और मौके पर ही ऐप से टिकट कटवाकर इसका प्रदर्शन भी किया गया।

तीनपहाड़ स्टेशन में अभियान

तीनपहाड़ स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन दिलीप मंडल, वाणिज्य निरीक्षक (मालदा) और रवींद्र चौरसिया, वाणिज्य पर्यवेक्षक (तीनपहाड़) द्वारा किया गया।
अधिकारियों ने यात्रियों को UTS ऐप की सुविधाओं, QR कोड स्कैन कर टिकट लेने, वॉलेट रिचार्ज प्रक्रिया और पेपरलेस टिकटिंग के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। यात्रियों को लाइन में लगने की आवश्यकता न पड़ने और भीड़ नियंत्रण में मिलने वाली सुविधा पर भी जोर दिया गया।

साहिबगंज स्टेशन में जागरूकता कार्यक्रम

वहीं साहिबगंज स्टेशन पर अभियान का नेतृत्व विकास सिन्हा, कमर्शियल इंस्पेक्टर, साहिबगंज तथा धीरज कुमार साह, वाणिज्य लिपिक ने किया। अधिकारियों ने यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, रजिस्ट्रेशन करने, टिकट बुकिंग और पेमेंट प्रक्रिया को समझाया। यात्रियों की सुविधा के लिए मौके पर ही कई लोगों का टिकट UTS on Mobile App से कटवाया गया, जिससे वे इस डिजिटल सुविधा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ सकें। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे डिजिटल टिकटिंग को अपनाएँ, जिससे समय की बचत होगी, भीड़ कम होगी और यात्रा अनुभव अधिक सुविधाजनक बनेगा।

संवाददाता जितेन्द्र सेन

Leave a Comment

और पढ़ें