एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
साहिबगंज, 05 दिसम्बर 2025।
राजमहल थाना क्षेत्र के लखीपुर पंचायत स्थित हरिजन टोला में अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 349 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस संबंध में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली कि हरिजन टोला निवासी अताउर शेख, पिता स्व. दल्लु मिस्त्री, अपने घर में अवैध रूप से गांजा खरीद-बिक्री करता है और बिक्री के लिए गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष छापामारी दल का गठन किया।
काली प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखा था गांजा
SDPO त्रिपाठी ने बताया कि विशेष टीम ने बिना देर किए लखीपुर स्थित आरोपी के घर पर विधिवत छापामारी की। जांच के दौरान घर के एक कमरे से काली प्लास्टिक थैली में 349 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा गांजा को जप्त कर लिया गया।
NDPS Act में मामला दर्ज, आज भेजा गया जेल
पूरे मामले में राजमहल थाना में कांड संख्या 511/25, दिनांक 04.12.2025, दर्ज किया गया है। मामला NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/22 के तहत पंजीकृत किया गया है।
SDPO ने बताया कि आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण पूरा कर उसे 05 दिसंबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- अताउर शेख, पिता स्व. दल्लु मिस्त्री, सा० हरिजन टोला, लखीपुर, थाना राजमहल
जप्त सामान
- 349 ग्राम गांजा, काले प्लास्टिक में
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
- मो० युसुफ, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजमहल
- राजीव रंजन, अचल निरीक्षक, राजमहल
- मो० हसनैन असारी, थाना प्रभारी, राजमहल
- महादेव उरांव, पु० अ०नि०
- मो० जमील, स० अ०नि०
- अरुणा कुमारी टोप्पो, स० अ०नि०
- दीपक कुमार (आ. 146)
- राजाराम महतो (आ. 220)
SDPO त्रिपाठी ने कहा कि जिले में नशा व अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और पुलिस ऐसे तत्वों पर सख्त नजर बनाए हुए है।
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता जितेन्द्र सेन









