चुनाव हार के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “जनता ने भरोसा नहीं जताया, ज़िम्मेदारी मेरी—नए सिरे से करेंगे प्रयास”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

पटना। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “हार को स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। यदि जनता ने हम पर भरोसा नहीं जताया, इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है।”

किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने सत्ता परिवर्तन ही नहीं, बल्कि व्यवस्था में आमूल-चूल सुधार की बात उठाई थी, लेकिन जनता को यह संदेश उतना प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाया। उन्होंने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा कि वे इसे पूरी तरह व्यक्तिगत रूप से स्वीकार करते हैं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे की रणनीति जल्द घोषित की जाएगी और पार्टी नए जोश के साथ जनता के बीच जाएगी। उनका कहना था कि संघर्ष और परिवर्तन का रास्ता लंबा होता है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

चुनाव परिणामों के बाद प्रशांत किशोर का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें