पति की गला घोंटकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार; घरेलू विवाद बना घटना की वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

पलामू। पांकी थाना क्षेत्र के आएसेहार गांव में रविवार देर रात एक महिला ने घरेलू विवाद के बीच अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उदय यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय यादव और उसकी पत्नी रंजू देवी के बीच पिछले कई दिनों से तनाव और झगड़े चल रहे थे। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती थी। रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई।

आरोप है कि झगड़े के दौरान रंजू देवी ने गुस्से में आकर घर में मौजूद रस्सी से उदय यादव का गला घोंट दिया। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे परिवारजनों ने उसे मृत अवस्था में पाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि घरेलू कलह कभी-कभी खतरनाक रूप ले लेती है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें