कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साहिबगंज कमलाटोली वायसी में मंगलवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। सुबह 7 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भव्य शोभा यात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों की परंपरागत आस्था का मनोहारी दृश्य देखने को मिला।

यह आयोजन 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक कथा वाचन होगा। वृंदावन से पधारी कथावाचक पुज्या श्री कृष्णप्रिया जी कथा का प्रवचन कर रही हैं। उनके भक्तिमय प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

आयोजकों के अनुसार कथा के अंतिम चरण में 5 नवंबर 2025 को शाम 7 बजे भागवत प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन का स्थल कmlटोला वायसी स्थान – 816109 निर्धारित किया गया है।

कथा वाचक से संबंधित संपर्क नंबर 9229668966 जारी किया गया है, ताकि श्रद्धालु अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

इस धार्मिक आयोजन के यजमान आनंद उपाध्याय एवं इंदु उपाध्याय हैं, जबकि निवेदक जयप्रकाश ओझा एवं शोभा ओझा द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख की जा रही है।


वही समाज के लोगो ने कहा कि श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है इस तरह का कार्यक्रम लोगो को भक्ति का मार्ग दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें