झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड के नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से की गई पहली औपचारिक भेंट थी।
इस दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। दोनों के बीच राज्य के विकास एवं प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को उनके नए पद की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सफलता की कामना की। इस मुलाकात में प्रशासनिक समन्वय और राज्य हित के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें