“झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति! 200 नए डॉक्टरों की नियुक्ति से हर गाँव तक पहुंचेगी उम्मीद की किरण”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“स्वास्थ्य विभाग में अब तक की सबसे बड़ी बहाली: डॉक्टरों की भरपाई से लोगों को मिलेगा बेहतर और क्वालिटी इलाज!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी पहल: डॉक्टरों की बहाली से ‘स्वस्थ झारखंड’ अब हकीकत के करीब

गाँव-गली में इलाज की रोशनी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक कदम

अब बाहर के डॉक्टर भी झारखंड में सेवा देंगे—मुख्यमंत्री और मंत्री की जोड़ी ने खोली नई राह”

नियुक्तियों का महापर्व: स्वास्थ्य विभाग में अब तक की सबसे बड़ी बहाली, हर घर तक पहुंचेगा क्वालिटी इलाज

रांची: झारखंड स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर-कमलों से लगभग 200 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा, जिनमें 100 सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 अनुबंध पर डॉक्टर शामिल होंगे। 25 तारीख को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
यह केवल नियुक्तियों का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि झारखंड के हर गाँव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का एक महापर्व है।
इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर कदम आगे बढ़ाए हैं। हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा पर डॉक्टर नियुक्त किए जा चुके हैं। यह इस तथ्य का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदैव यह स्पष्ट किया है “गाँव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक—दोनों को बराबर स्वास्थ्य सुविधा मिले।
इसी सोच ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है।

नियुक्तियों का महत्व
■झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।
■इससे राज्य के हर गाँव और गली तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
■यह नियुक्तियाँ स्वास्थ्य विभाग की अब तक की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण से यह नियुक्तियों का महापर्व संभव हुआ है।
मेरी हमेशा यह प्राथमिकता रही है कि गाँव का गरीब किसान और शहर का आम नागरिक—दोनों को समान स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो। इसी सोच और प्रयास का परिणाम है कि आज राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ रही है और स्वास्थ्य सेवा लगातार मज़बूत हो रही है। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉक्टरों से संवाद कर यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें झारखंड में सेवा देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ और सुरक्षा की गारंटी मिले। यह राज्य के लिए एक शुभ संकेत है कि अब बाहरी राज्यों के डॉक्टर भी यहाँ सेवा देने के लिए आगे आ रहे हैं। जब से मैंने स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी संभाली है, तब से मेरा सतत प्रयास रहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाया जा सके। दिन-रात की मेहनत और मंथन का ही परिणाम है कि आज हम इस मुकाम पर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें