आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड द्वारा वेटिकन सिटी के प्रारूप पर पूजा पंडाल का निर्माण
सौरभ राय
रांची: दुर्गा पूजा यानि कि मां दुर्गा की शक्ति स्वरूप का पूजन कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने को है। बंगाल के बाद राजधानी रांची की दुर्गा पूजा देश भर में प्रख्यात है शहर के विभिन्न हिस्सों में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है बता दे कोलकाता के तर्ज पर रांची में भी थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है। रांची के प्रमुख पूजा पंडालों में से एक रातु रोड स्थित आरआर स्पॉटिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुछ अलग प्रस्तुत करने जा रही है बता दे यह पूजा समिति अपने भव्यता के कारण सम्पूर्ण झारखंड में जानी जाती है।
वेटिकन सिटी का नजारा रांची में देखने को मिलेगा
आरआर स्पॉटिंग क्लब , रातु रोड इस वर्ष भी रांची वासियों के लिए भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है। समिति के संरक्षक विक्की यादव ने बताया इस वर्ष रोम के वेटिकन सिटी का प्रारूप मां दुर्गा के भक्तों के लिए तैयार कराया जा रहा है यह पूजा पंडाल बेहद आकर्षक होगा पूजा पंडाल की 100 फीट ऊंचाई और 43 फीट चौड़ाई है।
पूरी तरह से इको फ्रेंडली पूजा पंडाल होगी
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आरआर स्पॉटिंग क्लब ने एक अहम कदम उठाया है क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने कहा कि क्लब हमेशा पर्यावरण और समाज के हित में फैसला लेता है यही कारण है कि इस वर्ष का पूजा पंडाल इको फ्रेंडली होगा। बता दें, पूजा पंडाल के निर्माण में थर्मोकोल और प्लाई का इस्तेमाल किया गया है पंडाल के निर्माण के बाद ऐसा लगेगा मानो रोम का वेटिकन सिटी राजधानी रांची में स्थापित कर दिया गया हो उबहु वेटिकन सिटी का प्रारूप देखने को मिलेगा।
1951 से निरंतर पूजा जारी है
आरआर स्पॉटिंग क्लब रातु रोड का पूजा पंडाल प्रत्येक वर्ष अपने भव्यता के कारण चर्चा का विषय बना रहता है यह पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा के दौरान काफी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचते हैं। संरक्षक विक्की यादव बताते है कि वर्ष 1951 में स्व कृष्णा यादव के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था जो वर्तमान में वृहद रूप ले चुका है समिति का प्रयास है कि परम्परा को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष भव्य से भव्य पूजा का आयोजन किया जा सके।
80.5 लाख के लागत से पूजा को सफल बनाने की है तैयारी
इस वर्ष आरआर स्पॉटिंग क्लब, रातु रोड द्वारा पूजा में करीब 85 लाख खर्च होने की संभावना है प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा पंडाल के निर्माण में 68 लाख रुपए वही मूर्ति के निर्माण में 4.50 लाख रुपए और लाइटिंग में 8 लाख रुपए खर्च होने को है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं
दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ती है ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशाशन के साथ साथ आरआर स्पॉटिंग क्लब भी अपने स्तर से पुख्ता इंतेजाम कर रहा है,बता दे क्लब के ओर से 40 निजी सुरक्षा गार्ड,50 वॉलेंटियर और छेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे वहीं प्रशासन के द्वारा जवान मौजूद होंगे।
पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा
आरआर स्पॉटिंग क्लब रातु रोड का पूजा पंडाल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल होंगे। संरक्षक विक्की यादव ने बताया पंडाल का उद्घाटन पंचमी के दिन किया जाएगा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीएम उद्घाटन करेंगे और मां दुर्गा का पूजा पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा।
इन सदस्यों का रहता है अहम योगदान
आरआर स्पॉटिंग क्लब रातु रोड के पूजा को सफल बनाने में संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, अभिमन्यु सिंह यादव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू सिंह, साजन सेठ, आयुष राज वर्मा,सुभाष राय, मनोज अग्रवाल , शुभम चौधरी, बिट्टू चौधरी,अभिषेक तिवारी समेत अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहता है।