रांची में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव

रांची। राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर ईश्वर चंद्र झा ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव रविवार को रांची के रातू रोड स्थित उनके आवास से फंदे से झूलता मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इस बीच FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि घरेलू विवाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

परिजनों ने जताई चुप्पी

रीजनल मैनेजर का आवास रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास है। घटना के बाद परिवार के लोग अभी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment