रांची
राची: मां काली सेना की नई कमेटी का गठन करते हुए संगठन ने महानगर और जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। सोनू प्रधान को महानगर अध्यक्ष जबकि प्रियेश सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
सेना प्रमुख भोलू सिंह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में संगठन विशेष भूमिका निभाएगा। सभी वॉलंटियर पंडालों में सहयोग करेंगे।
इस दौरान केंद्रीय प्रवक्ता नमन भारतीय ने जानकारी दी कि नई कमेटी में रियांश चीकू और शिवम सिन्हा को कार्यकारिणी अध्यक्ष, जबकि जीतू सिंह, करण सिंह, मोहित रजक समेत कई को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पदाधिकारियों ने दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि संगठन सामाजिक और धार्मिक कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।