जमशेदपुर में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार – पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार देर रात सनसनीखेज घटना हुई। बस्ती के युवक बादल ने घर में घुसकर पोपो मुंडा पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। गोली लगने से घायल पोपो को परिजन आनन-फानन में टाटा मेन अस्पताल (TMH) लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना विश्वकर्मा पूजा की शाम हुई, जब पोपो मुंडा अपने घर में आराम कर रहा था। तभी बादल घर में घुस आया और फायरिंग कर दी। एक गोली पोपो की कमर को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके गुप्तांग में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पाकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम और बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दोनों का आपराधिक इतिहास है और आपसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment