रांची में डिफेंस एक्सपो का आगाज, आज पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। राजधानी रांची में आज से तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत हो रही है। देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान दोपहर लगभग 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यह डिफेंस एक्सपो 19 से 21 सितंबर तक खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें रक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीक, अत्याधुनिक सैन्य उपकरण और हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

एक दिन पहले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो की तैयारियों और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह सिम्पोजियम सेना और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत बनाने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें