गुमला में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, SAM और MAM बच्चों पर विशेष ड्राइव का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुमला। जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी एलएस, संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने सभी एलएस को निर्देश दिया कि कार्य प्रगति का सही और समय पर फोटो साझा किया जाए। पोषण ट्रैकर ऐप की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का हाइट और वजन नियमित रूप से मापा जाए और 100% डेटा ऐप में अपडेट किया जाए। जिन बच्चों का मापन नहीं हो पा रहा है, उनकी रिपोर्ट कारण सहित अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया। विशुनपुर और चैनपुर प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। चैनपुर प्रखंड में 17 बच्चों की एंट्री लंबित रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और समय पर डेटा एंट्री सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में SAM और MAM बच्चों की पहचान, प्रोफाइलिंग और उपचार पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने सितंबर के अंत तक विशेष ड्राइव चलाकर इन बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर ठोस कार्य करने का निर्देश दिया। SAM बच्चों के लिए उपचार से पहले और बाद की तस्वीरें दर्ज करने, तीन माह का उपचार कार्ड रखने और पोषण आहार पैकेट तैयार करने पर बल दिया। डॉक्टरों द्वारा मासिक जांच सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन को रोटेशनल ड्यूटी चार्ट बनाने का आदेश दिया गया। मातृ वंदना योजना के तहत अधिकतम महिलाओं को जोड़ने, आधार कैंप की समस्याओं के समाधान, सेविका-सहायिका नियुक्ति, आंगनवाड़ी केंद्रों के ढांचे के सुदृढ़ीकरण और पोषण वाटिका योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें