जामताड़ा में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, धनबाद रेफर – पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी-दुधानी मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झिलुआ निवासी चंद्रशेखर मंडल और सुशील मंडल बाइक से नारायणपुर बगोदर बस पकड़ने जा रहे थे, तभी जामताड़ा से धनबाद जा रही एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया और सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें