रांची: सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की ओर से आगामी 9 से 15 सितंबर तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लेकर गुरुवार को जेसीआई रांची उड़ान की सदस्यों ने बैठक की। इस अवसर पर अध्यक्ष अदिति मेवाड़ और सचिव प्रिया लाखोटिया ने संयुक्त रूप से कहा कि जेसीआई वीक को हम सभी सदस्य दीपावाली जैसे पर्व की तरह मनाएंगे। सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत कॉलेज में छात्रों को वित्तीय समावेशन के बारे में जानकारी देंगे। जेसीआई सदस्यों के लिए बिजनेस डे का भी आयोजन होगा, जिसमें उन्हें एक्सपर्ट की ओर से कई अहम जानकारियां दी जाएंगी। सदस्यों के लिए बिजनेस टॉक शो का भी आयोजन होगा। इसके अलावा ह्यूमन ड्यूटी डे भी मनाया जाएगा। इसके तहत कॉलेज के छात्रों एवं आम नागरिकों को उनके कर्तव्य, अधिकार और फर्ज के बारे में बताया जाएगा। यह कार्यक्रम खास तौर पर कॉलेज के छात्रों के लिए तैयार किया गया है। साथ ही जेसीआई के सदस्य लोगों को जेसीआई से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अदिति मेवाड़ ने कहा कि इस जेसीआइ वीक को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे और इसे यादगार बनाने में सभी सदस्य मिलजुल कर सहयोग करेंगे। यह सातों दिन जेसीआई की ऊर्जा, सीख और उत्सव का अद्भुत संगम होगा। इस अवसर पर जेसीआई के जोनल प्रेसिडेंट गौरव अरोड़ा, जेसीआई रांची उड़ान के संस्थापक सदस्य राखी जैन, ट्विंकल छवनिका, वृन्दा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विनीता पोद्दार, अर्पिता पोद्दार, रिंकू चौधरी, रेखा रायका, खुशबु बागला, प्रिया बुधिया, प्रियंका शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
