संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बड़कागांव : राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ हजारीबाग जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी साव कर्मा त्यौहार के मौके पर बड़कागांव के विभिन्न करमा कर रहे महिलाएं, पुरुष बच्चे बुजुर्ग से मिल कर का शुभकामनाएं दिए।अखरा भ्रमण के दौरान भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने सबों से मिल कर प्रकृति पर्व करमा पूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। जिले के हजारीबाग, बड़कागांव केरेडारी, बादम, गंदलपुरा के जनता को कोयला खनन कंपनियों से सावधान रहने को कहा और एक जुट होकर आंदोलन करने से आज गरीब जनता घर से बेघर हो रहे है। मौके पर देवनंदन प्रसाद गुप्ता, कुलदीप साव, दिपक महतो, उपेंद्र कुमार, विनोद बेदिया, राजाराम बेदीया के अलावे एनी लोग शामिल रहे।