ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित छोड़ा जंगल में

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : दारू प्रखंड के गोपलो गांव में विशाल अजगर सांप मिलने पर दहशत फैल गई। अजगर की लंबाई करीब 12 फीट है और वजन लगभग 15 किलोग्राम है। डरे सहमे लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को बोला कि आप लोग बोरा में डालकर जंगल के और छोड़ दे। ग्रामीणों ने अपनी तत्परता दिखाते हुए संजीत प्रसाद और पवन कुमार ने बड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक दारू प्रखंड के रामदेव खरिका पंचायत के गोपलो में बुधवार रात करीब 8 बजे एक अजगर निकला। विशाल अजगर सांप गोपलो बस्ती में पाया गया। उसे देखते ही ग्रामीण डर गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रेस्क्यू कर लिया। बता दें कि अजगर अक्सर घने जंगलों में पाए जाते हैं। मगर बारिश के दिनों में ये नदियों में ज्यादा पानी आने या भोजन की तलाश में आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। अजगर छोटे जानवरों से लेकर हिरण, लोमड़ी, बिल्ली जैसे बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बनाकर निगल लेते हैं। हालांकि ये सांप जहरीले नहीं होते हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment