इंडिगो का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, 95 यात्री सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-5066 की रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई, जिसमें विमान में सवार 95 यात्री बाल-बाल बच गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान अपने निर्धारित समय से 9 मिनट पहले रांची पहुंचा। लैंडिंग के दौरान विमान को जोर का झटका लगा, हालांकि यात्रियों की सीट बेल्ट बंधी होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ। पायलट की सतर्कता से विमान रनवे पर ही नियंत्रित रहा। बाद में विमान को एप्रोन पर लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। इंजीनियरों की जांच में तकनीकी खराबी की पुष्टि हुई, जिसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। इस दौरान रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। स्थिति स्पष्ट होने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने घोषणा की और यात्रियों को दोपहर 3:26 बजे इंडिगो की दूसरी फ्लाइट (6E-5062) से दिल्ली भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें