अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्वी सिंहभूम। जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के कसमार गांव में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर अधेड़ की जान ले ली। मृतक की पहचान वृंदावन के रूप में हुई है। उसकी पत्नी के बयान पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस उपाधीक्षक संदीप भगत ने बताया कि रविवार रात विवाद के दौरान आरोपियों ने वृंदावन को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें