झारखंड में फैशन और ग्लैमर का संगम : झार राफ्ट सीजन 3 एवं मिस्टर, मिस, मिसेज 2025 का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड में फैशन और मॉडलिंग को नई पहचान दिलाने की दिशा में वाम्स इंस्टीट्यूट एवं प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित झार राफ्ट सीजन 3 एवं मिस्टर, मिस, मिसेज 2025 का भव्य आयोजन रांची में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर करीब 700 से अधिक लोग शामिल हुए। वाम्स प्रोडक्शन के डायरेक्टर वसीम आलम ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया गया है, जिसका उद्देश्य झारखंड के उभरते मॉडल्स को मंच प्रदान करना है। इस मौके पर राज्य के विभिन्न शहरों से आए 12 नामचीन फैशन डिजाइनरों की कलेक्शन को करीब 200 मॉडल्स ने रैंप पर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में लक्मे एकेडमी, सोनल मेकअप स्टूडियो, खुशबू खान मेकअप स्टूडियो समेत कई मेकअप आर्टिस्ट्स का योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर दुबे तथा विशेष अतिथि साधना कुमार झा, अरशद उबैद, साबिर हुसैन, नुसरत जी, देव ज्योति सर और पूजा लकड़ा उपस्थित रहे। जूरी में वसीम आलम, साधना झा, रिद्धिमा अग्रवाल, रौशनी जायसवाल और रानी शामिल थीं। विशिष्ट सम्मान के तहत कविता वर्मा, पूजा थप्पा, स्वप्ना चटर्जी, सुनिधि मित्तल, रीना कुमारी गुप्ता, डॉ. मेघा रानी को मिसेज झारखंड दिवा तथा डॉ. रोहित सिंह को झारखंड किंग की उपाधि दी गई। चार राउंड (बाइकर्स थीम, वेस्टर्न, प्रश्नोत्तर और इंट्रोडक्शन) के आधार पर प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन हुआ : मिस्टर कैटेगरी : विजेता शुभम नेहल, प्रथम उपविजेता प्रतम चौहान, द्वितीय हैरी सिद्धूमिस कैटेगरी : विजेता अत्री भट्टाचार्य, प्रथम उपविजेता वैष्णवी दुर्गा, द्वितीय पूनम बेक
मिसेज कैटेगरी : विजेता नीलम वर्मा, प्रथम उपविजेता प्रीति गंगवाल, द्वितीय डोमा शेरपा
किड्स कैटेगरी : विजेता अव्यांश एवं पारिधि हलदार, उपविजेता प्रियांशी कुमारी, एस्थर थापा । कोरियोग्राफी की कमान ह. राज, अनुरागिनी, चाँद, रोहित, डॉ. शुस्मता, अदित और अजीत ने संभाली। आयोजन को सफल बनाने में वाम्स टीम के श्वेता, नीलिमा, अनुरागिनी, रोहित, कृति, मुकुल सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन झारखंड के फैशन और मॉडलिंग जगत को नई पहचान दिलाने के साथ इसे आने वाले समय में और बड़े स्तर पर ले जाने का संकल्प भी दोहराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें