मालदा मंडल द्वारा सघन टिकट जांच एवं यात्री जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अगस्त 2025 में 18,613 मामले दर्ज, ₹1.28 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया

मालदा। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा वास्तविक यात्रियों के हित में अनुशासित एवं नैतिक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अगस्त 2025 में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंजन के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ। इस दौरान विभिन्न गाड़ियों और स्टेशनों पर की गई जांच में कुल 18,613 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹1,28,36,696 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त प्रयास से संभव हो सकी। टिकट जांच के साथ-साथ मंडल द्वारा यात्रियों को जागरूक करने पर भी बल दिया गया। जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर यात्रियों को UTS ऑन मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि वे क्यूआर कोड आधारित बुकिंग, पेपरलेस सुविधा और संपर्क रहित लेन-देन का लाभ उठाकर कतारों से बचते हुए तुरंत टिकट प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे का कहना है कि ATVMs, PRS काउंटर, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाओं के बावजूद कुछ यात्री बिना टिकट या बिना बुकिंग का सामान लेकर यात्रा करते पाए जाते हैं। ऐसे कृत्यों को रोकने हेतु दंडात्मक कार्रवाई और जागरूकता अभियान दोनों समानांतर रूप से चलाए जा रहे हैं। रेलवे अधिनियम के अनुसार बिना टिकट यात्रा दंडनीय अपराध है। मालदा मंडल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सहयोग प्रदान करें और नियमित टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही डिजिटल टिकटिंग को अपनाकर अपनी यात्रा को और अधिक सहज और सुरक्षित बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें