करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में  करम पूर्व संध्या समारोह-2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोग रहते हैं, वहां भी इसे पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों, मोहल्लों और टोलों में करम पर्व की जोरदार तैयारी की गई है और आज हर जगह खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी को करम महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

करम पर्व झारखंड की संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए करम देवता का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें