भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर दी गयी है। धमकी देने वाले ने उनसे रंगदारी की मांग की है। रमेश सिंह ने इस मामले की लिखित शिकायत रांची के सुखदेवनगर थाना में सोमवार दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अगर रांची में धंधा करना है तो हमें रंगदारी देनी होगी।
धमकी देने वाले ने चेतावनी भी दी कि अगर वह रंगदारी नहीं देते हैं, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी उन्हें पीएलएफआई को सहयोग नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें