भारी बारिश से महिला का घर ढहा, मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लोहरदगा। जिले के जिमा पंचायत में लगातार हो रही भारी बारिश से एक गरीब महिला गुलशन देवी का कच्चा मिट्टी का घर ढह गया। घटना के बाद से वे खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

गुलशन देवी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक किसी तरह की स्वीकृति या लाभ नहीं मिला। गरीबी की स्थिति में वे घर की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं।

इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीड़िता के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से त्वरित मदद की अपील की है। पार्टी की ओर से उपायुक्त लोहरदगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक इरफान अंसारी और मंत्री हफिजुल हसन को टैग करते हुए ट्वीट कर राहत और आवास योजना का लाभ जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें