पुलिस में बहाली के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुमला। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खेल एक बार फिर सामने आया है। गुमला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के धनगांव से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस में बहाली कराने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठ रही थी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार महिला बिहार की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों को ठगने का काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का पति दिल्ली में रहता है और वहीं से पूरे नेटवर्क को संचालित करता है। दोनों मिलकर बेरोजगार युवाओं को पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने गुमला जिले के कई युवाओं को अपने जाल में फंसाया। ठगों ने पुलिस भर्ती में चयन कराने के नाम पर दो लाख रुपये से अधिक की रकम वसूली और शिकार बने युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित ठगी का मामला हो सकता है और जांच के बाद और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें