रांची में कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने हालात किए काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। दरभंगा (बिहार) में महागठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रांची में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी की और हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। रांची पुलिस के डीएसपी संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कहासुनी हुई थी, लेकिन अब माहौल शांत है और किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं है। इस बीच, बिहार में सुप्रीम कोर्ट ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी चुनाव आयोग की दलील पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि 1 सितंबर की समयसीमा के बाद भी दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, लेकिन समयसीमा बढ़ाने का आदेश नहीं दिया गया है। साथ ही, कोर्ट ने BLSA को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में पैरा लीगल वॉलंटियर्स की नियुक्ति की जाए, जो मतदाताओं और राजनीतिक दलों को ऑनलाइन आवेदन में मदद करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि कांग्रेस सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और राहुल गांधी इस मामले पर बयान दें। दरभंगा में हुई टिप्पणी का असर झारखंड की सियासत पर भी दिख रहा है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बयानबाज़ी तेज हो सकती है। प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें