रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहे साथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची / घोड़ाबांधा। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध संस्कार भोज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री दंपति दोपहर लगभग 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से घोड़ाबांधा स्थित कम्फुटा मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे, जहां से वे सीधे श्राद्ध स्थल पहुंचे। उन्होंने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
श्राद्ध भोज के आयोजन के लिए घोड़ाबांधा में एक भव्य पंडाल तैयार किया गया था, जिसमें वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में स्थानीय लोग और कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें