हजारीबाग झील में महिला ने मचाया हड़कंप, पुलिस और गोताखोरों ने बचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग।: हजारीबाग झील आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला झील के बीचों-बीच नाव पर बैठ गई और फोन पर लगातार किसी से कहती रही कि वह अब झील में कूद जाएगी।
सूचना पाते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग भी महिला को समझाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। उसके रोते हुए और बार-बार कूदने की धमकी देने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने दोनों ओर से नाव लेकर महिला के पास जाकर उसे बचाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला बेहोश हो गई और गिर पड़ी। पुलिस और गोताखोरों ने तुरंत महिला को झील से निकालकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जमशेदपुर में भी एक महिला ने हाई टेंशन पोल पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षित उतारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें