दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म में राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में शामिल होने के लिए घोड़ाबांधा पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन से लंबी बातचीत की और परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ दिवंगत मंत्री के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे श्राद्ध स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए घोड़ाबांधा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और संस्कार भोज के लिए एक बड़ा पंडाल तैयार किया गया। सूचना के अनुसार, दोपहर तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी घोड़ाबांधा पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें