कांके रोड पर ट्रक की टक्कर से मां-बच्ची की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : राजधानी रांची के कांके रोड इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक 407 ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने स्कूटी से जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, मृतका और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें