दुमका मयूराक्षी नदी में डूबे 4 युवक, 1 का शव बरामद, 3 की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुमका : जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बापूपुर के पास गुरुवार को मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन युवकों की तलाश जारी है। इनमें दो का नाम आर्यन और एक का नाम कृष बताया जा रहा है। तीनों बांधपाड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, चारों युवक गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घूमने निकले थे। देर शाम नदी किनारे से उनके कपड़े और मोबाइल बरामद किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह से गोताखोरों की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में नहाने या तैरने के दौरान सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें