टोटो चालक की हत्या, गले और चेहरे पर चोट के निशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग । गुरुवार देर रात लोहसिंघना थाना क्षेत्र में एक टोटो चालक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद (55) के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार, शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि फैज अहमद की हत्या घर लौटने के दौरान की गई है। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें