साहिबगंज दौरे पर बाबूलाल मरांडी, संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश

सिद्धो-कान्हू के वंशजों से लेकर सुर्या हांसदा के परिजनों तक करेंगे मुलाकात

साहिबगंज, 19 अगस्त।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज एक दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुँचे। उनका यह दौरा जिले में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

मरांडी ने अपने दौरे की शुरुआत जिला के पदाधिकारियों और प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात से करेगे। इस बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर जोर देगे।

इसके बाद वे भोगनडीह पहुँचे, जहाँ उन्होंने सिद्धो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके उन साथियों से भेंट करेगे जिन्होंने हाल के दिनों मे जेल यातनाएँ सही थीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद मंडल मुर्मू अपेक्षाकृत शांत हो गए हैं, जिन्हें पुनः सक्रिय करने का प्रयास मरांडी करेंगे।

मरांडी का कार्यक्रम यहीं खत्म नहीं होगा। वे हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भाजपा के पूर्व नेता सूर्या हांसदा के परिजनों से भी मिलेगे और उन्हें ढाँढस बंधाने का काम करेगे ओर सुर्या हंसदा एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच का भी समर्थन करेगे।

कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी सड़क मार्ग से वापस लौटेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि साहिबगंज जिले में कुछ समय से संगठनात्मक कार्यों को लेकर नकारात्मकता देखी जा रही थी और कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ रहा था। ऐसे में मरांडी का यह दौरा संगठन को एक बार फिर से सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने की कोशिश है।



Leave a Comment