क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन,डीएवी रजरप्पा के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संथाल हुल एक्सप्रेस संवाददाता

रामगढ़।सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल एथलेटिक्स मीट एवं नेटबॉल प्रतियोगिता क्लस्टर–iv संपन्न हुआ। समापन समारोह में रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय एल एम सी के चेयरमैन कल्याणजी प्रसाद उपस्थित थे।इसके अतिरिक्त डीएवी तापिन के प्राचार्य यू के रॉय, डीएवी बरकाकाना के प्राचार्य मो मुस्तफा माजिद,डीएवी आरा के प्राचार्य आलोक कुमार तथा डीएवी उरीमारी की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी उपस्थित थे।दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में झारखंड क्लस्टर–iv डीएवी के 12 विद्यालयों से करीब 500 बच्चे पहले दिन अपने टीम मैनेजर व खेल शिक्षक के साथ प्रतियोगिता में भाग लिए थे। 14,17,19 वर्ष के बालक बालिकाओं में एथलेटिक्स एवं नेटबॉल के खिलाड़ी अपना खेल प्रदर्शन कर मेडल से पुरस्कृत हो चुके हैं जबकि दूसरे दिन 14,17,19 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं में 4×400मीटर रिले रेस,डिस्कस थ्रो,1500 मीटर,ऊंची कूद,में डीएवी रजरप्पा ने हर बार की तरह इस बार भी खेलों में अपना दबदबा कायम रखा।महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद, झारखंड जोन–डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह क्लस्टर प्रमुख डॉ एस के शर्मा,खेल आब्जर्वर एवं डीएवी बरकाना के प्राचार्य मो मुस्तफा माजिद तथा डीएवी उरीमारी की प्राचार्या डॉ० सोनिया तिवारी, डीएवी तापिन के प्राचार्य श्री यू के रॉय तथा डीएवी आरा के प्राचार्य आलोक कुमार तथा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सी डी सिंह के द्वारा विजेता उप विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर डॉ शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है।सभी खेलों के विजेता– उपविजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अनुशासन के साथ भाग लेकर अपने विद्यालय और अपने जोन का परचम लहराने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने सभी विद्यालयों से आए खेल–शिक्षकों, टीम मैनेजर, ऑफिस स्टॉफ एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लस्टर लेवल की प्रतियोगिताओं के विजेता अगले महीने राज्यस्तरीय टूर्नामेंट खेलेंगे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment