संथाल में आजसू के संगठन विस्तारको गति देने हेतु जिला प्रभारी नियुक्त

युवा आजसू के संथाल
प्रभारी बने अजय कुमार

रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने संगठन विस्तार अभियान को गति देने हेतु विभिन्न नियुक्तियों की घोषणा की है।

संथाल परगना प्रमंडल के छात्र–युवा आजसू प्रभारी के रूप में केंद्रीय महासचिव अजय कुमार की प्रभारी तथा दिलीप किस्कू को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दुमका में अरुण महतो एवं विक्रम सिंह को, साहिबगंज में आलोक जॉय पाल एवं मनोज मरांडी, गोड्डा में सचिन कुशवाहा एवं ध्रुव साह, देवघर में संजीव महतो एवं देवेंद्र महतो, जामताड़ा में मनोज सिंह मेलर एवं विनोद प्रसाद और पाकुड़ में चतुरानन पांडे एवं केदार महतो को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी के संगठन को संथाल परगना में नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिलों में बैठक कर शीघ्र प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति करें और ग्राम स्तर तथा संगठन विस्तार अभियान को गति प्रदान करें।

आजसू पार्टी एसटी प्रकोष्ठ के रांची
महानगर प्रभारी बने निर्मल उरांव

रांची महानगर अनुसूचित जनजाति प्रभारी निर्मल उरांव को बनाया गया है, जबकि महादेव टोप्पो और सुरेन्द्र लिंडा को पार्टी की रांची महानगर संयोजक मंडली का सदस्य बनाया गया है। इनलोगों को रांची महानगर में आदिवासी जनता के बीच पार्टी के संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment