जीवाश्म पृथ्वी उत्पति जीव जीवन का महत्पूर्ण पन्नेडॉ रणजीत कुमार सिंह


मंडरो :- मंडरो प्रखंड के फॉसिल्स पार्क में रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्य से गोड्डा के एमबीबीएस कोचिंग संस्थान के दर्जनों विद्यार्थी का शैक्षणिक भ्रमण हुआ।जहां मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य सह भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह के द्वारा भ्रमण के उद्देश्य से आए बच्चों को जीवाश्म के बारे में विशेष व विस्तार से जानकारी दिया।बताया गया कि आज से करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी की उत्पत्ति जीवन जीव एवं पृथ्वी निर्माण में हुए घटनाओं के बारे में बताया गया।करोड़ों वर्ष पुराना जीवाश्म का निर्माण कैसे हुआ इसकी भी जानकारी बच्चों को दी गई।बताया गया पूरे भारत में फॉसिल्स काफी मात्रा में साहिबगंज जिला के राजमहल के पहाड़ों में पाया जाता है।राजमहल पहाड़ का भू इतिहास काफी पुराना है।ऐसे में बच्चों के लिए फॉसिल्स का अध्ययन, जानकारी शोध व नवाचार के लिए पुस्तक से कम नहीं है। हमारे यहां इस फॉसिल्स पर शोध करने देखने जानने साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य संसाधन को देश विदेश का आना होता है।ये फॉसिल्स हमारे अन्तर राष्ट्रीय धरोहर हैं,अपने धरोहर की रक्षा सुरक्षा संरक्षण व संवर्धन करना रखना अपना कर्तव्य हैं।वहीं इस शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों ने पूरे फॉसिल्स पार्क का भ्रमण किया साथ ही पार्क में मौजूद म्यूजियम का भी अवलोकन लक्ष्मण मुर्मू ने सारे विषय को स्पष्ठ रूप से बताया , छात्रों ने प्रश्न भी किया जिसका जवाब डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दिया. जिज्ञासाओं को शांत किया.
जीवाश्म पार्क देख छात्रों में काफी उत्साहित व रोमांचित थे सभी ने डॉ रणजीत कुमार सिंह के प्रयास से बने विश्व स्तर पार्क के लिए उनका आभार व्यक्त किया साथ ही वन विभाग व dfo प्रबल गर्ग का आभार प्रकट किया.
इस मौके पर एमबीबीएस बायोलॉजी कोचिंग संस्था के डायरेक्टर सुनील शर्मा,टीम मेम्बर टिंकू कृष्णा निरंजन पंडित,सुजीत भगत,अश्वनी पंजीयारा,सोनू मंडल,पूजा कुमारी,तुलसी कुमारी,रामाशंकर,कविता कुमारी राजाबाबू,धर्मवीर कुमार,कार्तिक कुमार,बसंत कुमार सहित दर्जनों बच्चे शामिल हुए।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment